माखन नगर: माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने स्व. कृष्ण सिंह के आवास पहुंचकर अर्पित किए श्रद्धासुमन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Nov 18, 2026
माखन नगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने बलिया जनपद के सहतवार पहुंचकर स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह के निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान मिले।