बदलापुर: नेवादा मुखलिशपुर गांव में वृद्ध ने विपक्षी पर पिटाई का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा मुखलिशपुर गांव में एक वृद्ध ने विपक्षी पर पिटाई का आरोप लगाया. गांव निवासी राम लखन पाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी दिनेश आए दिन गाली गलौज करता है. आरोप है कि विपक्षी ने उसे जमीन पर गिराकर ईट से प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है.