बदलापुर: सरोखनपुर में ई-रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। तखागंज निवासी अमन गौतम अपने मामा के बेटे आंशू गौतम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पेट्रोल पंप के निकट एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में अमन सड़क पर गिर पड़े।