Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
writenews24
1
धर्मशाला: UGC के नियमों के पूर्ण समर्थन में 28 फरवरी को सडकों पर उतरेगा एससी, एसटी और ओबीसी का जन सैलाब । #Liveupdates #...
Dharamshala, Kangra
| Feb 14, 2026
#liveupdates
#...
MORE NEWS
पालमपुर का एक जाना माना निजी रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों को परोस रहा 3 दिन पुराना खाना । ग्राहक के शिकायत करने पर ग्राहक पर ही लगा दिए डराने धमकाने के आरोप, ग्राहक ने की विभाग से शिकायत । #himachalpradesh #dharmshala #palampur #foodsafety #followers #dckangra #highlights
Dharamshala, Kangra | Jul 11, 2026
ट्रक लवर सुनील ठाकुर ने रुकवाए विदेशी पर्यटक, नम्होल में हुई यादगार मुलाकात बिलासपुर ब्यूरो मनाली घूमने के बाद शिमला की ओर जा रहे विदेशी पर्यटक जब बिलासपुर जिले के नम्होल क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो स्थानीय ट्रक लवर सुनील ठाकुर ने उन्हें रुकवाया। सुनील ठाकुर ने पर्यटकों से बातचीत की, उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाई और हिमाचली मेहमाननवाजी का अनुभव कराया। इस दौरान पर्यटकों ने सुनील ठाकुर के ट्रक के अंदर बैठकर तस्वीरें व वीडियो बनाईं। विदेशी मेहमानों ने इस अनुभव का भरपूर आनंद लिया और हिमाचली मेहमाननवाजी की सराहना की। कुछ देर बातचीत और यादगार पल बिताने के बाद विदेशी पर्यटक शिमला की ओर रवाना हो गए। नम्होल में हुई यह अनोखी मुलाकात स्थानीय लोगों के लिए भी चर्चा का विषय बनी रही।
Dharamshala, Kangra | Jul 11, 2026
शिमला के संजौली कॉलेज के पास बोथवेल क्षेत्र में फिर हुआ भारी भूस्खलन, कई मकानों पर मंडराया खतरा, शिमला राजधानी शिमला के संजौली कॉलेज के समीप बोथवेल क्षेत्र में एक बार फिर भारी भूस्खलन हुआ है। शनिवार तड़के करीब चार बजे हुए इस भूस्खलन से इलाके में दहशत का माहौल है। उस समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई मकानों पर खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन संजौली कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग के साथ हुआ, जहां सड़क के नीचे का ढंगा ढहकर नीचे बने रिहायशी मकानों की ओर आ गया। इससे मकानों तक जाने वाला रास्ता भी बीच से टूट गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब तीन से चार इमारतें खतरे की जद में हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद स्थानीय लोग सुबह चार बजे से ही अपने घरों से बाहर निकल आए और बारिश के बीच खुले में खड़े होकर मदद का इंतजार करते रहे। लोगों का कहना है कि बार-बार फोन करने के बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर मकान खाली करने की सलाह दी। हालांकि प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनके पास जाने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान नहीं है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सुबह से ही वे पार्षद, विधायक और मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन न तो उनका फोन उठाया जा रहा है और न ही कोई उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में एक निजी निर्माण कार्य के लिए नगर निगम से अनुमति दी गई थी, जिसके बाद पहाड़ी की खुदाई की गई। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खुदाई वाली जगह कमजोर हो गई और इसी वजह से भूस्खलन हुआ। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और पूरे क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक निरीक्षण कराया जाए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मानसून अभी शुरू ही हुआ है और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में यहां और बड़ा भूस्खलन हो सकता है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर 28 जून 2025 को भी भीषण भूस्खलन हुआ था। उस समय पहाड़ी से मलबा और चट्टानें सीधे रिहायशी मकानों में जा घुसी थीं, जिससे कई बच्चे और महिलाएं अपने घरों में फंस गए थे। एक बार फिर उसी क्षेत्र में भूस्खलन होने से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है।
Dharamshala, Kangra | Jul 11, 2026
हवा में टूटी विमान की खिड़की, एयर प्रेशर बदलते ही बाहर खिंचने लगा यात्री सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि ग्रीस में एक Boeing 737-800 की उड़ान के दौरान क्षतिग्रस्त इंजन से निकला मलबा खिड़की से टकरा गया, जिससे उसका शीशा टूट गया। दावा है कि केबिन का एयर प्रेशर अचानक बदलने से खिड़की के पास बैठा 61 वर्षीय यात्री बाहर की ओर खिंचने लगा, लेकिन अन्य यात्रियों ने उसके पैर पकड़कर उसे सुरक्षित बचा लिया। 📍 ग्रीस
Dharamshala, Kangra | Jul 11, 2026
आईएएस अधिकारियों के तबादले
Dharamshala, Kangra | Jul 10, 2026