बैरसिया: भोपाल में महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक आवाजाही के मुद्दे पर महिलाओं ने निकाला पैदल मार्च
भोपाल में सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही के मुद्दे को लेकर महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला। आपको बता दें कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे को कमला पार्क से शुरू हुआ मार्च गैमन मॉल तक पहुंचा। हाथों में पोस्टर और तख्तियां लिए महिलाएं रास्तेभर नारे लगाती हुईं आगे बढ़ीं।