जलालपुर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता का शव मंगलवार की मध्य रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी । मृतिका के पिता सेंगर टोला रिवील गंज निवासी दिनेश मांझी ने जलालपुर थाने में आवेदन देकर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है।