*सहारनपुर: डिंडोलीखेड़ा में शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, शटर गिराकर धरने पर बैठीं*
दैनिक सत्य साक्षी
हमराज अहमद
*सहारनपुर / चिलकाना।* थाना चिलकाना क्षेत्र के ग्राम डिंडोलीखेड़ा में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेका बंद कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं।
आक्रोशित महिलाओं ने शराब ठेके का शटर बंद कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए ठेका बंद करने की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब के ठेके की वजह से माहौल खराब हो रहा है और आए दिन झगड़े-फसाद होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ठेका बंद नहीं होगा, उनका विरोध जारी रहेगा।