मंडला: जिला भाजपा कार्यालय में समृद्ध संकल्प अभियान के कार्यक्रम पर चर्चा, अभियान आज से होगा शुरू
Mandla, Mandla | Jul 29, 2026 गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर “समृद्ध संकल्प अभियान” 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में चलेगा। बुधवार को 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि अभियान के जरिए संत रविदास के समता, सेवा और सामाजिक न्याय के विचारों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।