टीकमगढ़: नजरबाग मैदान में सांसद खेल स्पर्धा का समापन, केंद्रीय मंत्री ने विजेताओं को पुरस्कार दिए
टीकमगढ़ शहर के नजरबाग मैदान में सोमवार को सांसद खेल स्पर्धा 2025 का समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार , पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई कलेक्टर अवधेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री द्वारा विजेता टीमों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर पुरुस्कृत किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।