बड़हिया: बड़हिया के बीएनएम कॉलेज गंगा घाट परिसर में झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव, 25 दिन से पड़ा था
बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में बीएनएम कॉलेज गंगा घाट परिसर में बुधवार को झाड़ियों के बीच एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई. अपराह्न 1 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार शव काफी पुराना बताया जा रहा है और कंकाल में तब्दील हो चुका था. तेज दुर्गंध फैलने के बाद मामले का खुलासा हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था.