मेरठ में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी, 90% स्वगणना का लक्ष्य तय
मेरठ, उत्तर प्रदेश। जनगणना के दूसरे चरण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने प्रेसवार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक लोग पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी गणना यानी स्वगणना कर सकेंगे।
इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर लोगों की संख्या दर्ज करेंगे। मेरठ जिले में कम से कम 90 प्रतिशत लोगों की स्वगणना कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डीएम ने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय में पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना अवश्य करें, ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।
#MeerutNews #UPNews #जनगणना #मेरठ #उत्तरप्रदेश #DMMeerut