नौगांवा में भाजपा के नगर निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा नौगांवा में गुरुवार को आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में संगठनात्मक रणनीति, चुनावी व्यवस्थाओं और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करने का आह्वान किया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Alwar, Alwar | Aug 27, 2026