देहरादून: उत्तराखंड में 6 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी सहित कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 6 अगस्त तक बनी रह सकती है। खास तौर पर पर्वतीय इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।