गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस ने पानी की मोटर चोरी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 3 चोरी की मोटर बरामद
थाना कौशांबी पुलिस टीम ने पानी की मोटर चोरी करने वाले अनवर उर्फ नटवर नाम के 1 शातिर अभियुक्त को रविवार शाम करीब 4 बजे चेकिंग के दौरान एलीवेटेड रोड़ के नीचे कच्चे रास्ते पर यूपी गेट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 3 पानी की छोटी मोटर बरामद हुई हैं।