गाज़ियाबाद: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की अध्यक्षता में डासना मंदिर में हुई विशेष बैठक, हिंदुओं से की गई हथियार उठाने की अपील
डासना के शिवशक्ति धाम मंदिर में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की अध्यक्षता में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक विशेष बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि मुरादनगर में मुसलमानों ने किसी त्यागी को नहीं बल्कि हिन्दू को पीटा है। हिंदूओं तुम्हारी स्थिति तब तक नहीं बदलेगी, जब तक तुम अपनी रक्षा के लिए हथियार उठाना नहीं शुरू कर दोगे।