गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹2.20 लाख की ज्वैलरी बरामद
पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गाजियाबाद जीआरपी पुलिस टीम शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे रेलवे स्टेशन गाजियाबाद पर चेकिंग के दौरान 35 वर्षीय सुरेन्द्र उर्फ झबरू नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 2.20 लाख की ज्वैलरी बरामद हुई है।