गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के खोड़ा स्थित अंबेडकर पार्क में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने श्रम दान किया, केंद्र व राज्य सरकार पर किया हमला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गाजियाबाद के खोड़ा स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार सुबह करीब 9 बजे श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से नमामि गंगे प्रोजेक्ट में खर्च किए गए 40 हजार करोड़ रुपए का हिसाब मांगा।