गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, साथ ही 2 बाल अपचारी भी अभिरक्षा में आए
गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे रिहान, शाकिब और अनस नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को रविवार शाम करीब 4 बजे थाना मसूरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस दौरान 2 बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।