गाज़ियाबाद: यात्रा के दौरान परिवार से बिछड़ा नाबालिग बच्चा, गाजियाबाद GRP पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया
गाजियाबाद GRP पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे यात्रा के दौरान परिवार से बिछड़े से एक नाबालिग बच्चे को उसके परिवार को बुलाकर सुपुर्द किया। GRP पुलिस टीम ने बताया कि "आपरेशन मुस्कान" के तहत थाना जीआरपी गाजियाबाद की टीम को प्लेटफॉर्म गस्त / चेकिंग के दौरान एक नाबालिग बच्चा रेलवे स्टेशन गाजियाबाद पर रोता पाया गया।