सीपरी बाजार में युवती को लेकर दो युवकों के बीच सड़क पर मारपीट!
झांसी के सीपरी बाजार स्थित आवास विकास चौराहे पर युवती को लेकर दो युवकों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी सड़क पर मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि एक युवक युवती के साथ घूम रहा था, तभी दूसरा युवक मौके पर पहुंच गया। दोनों युवकों ने युवती को अपनी प्रेमिका बताते हुए दावा किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
📹 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने थाना सीपरी बाजार को जांच के निर्देश दिए हैं।
युवती के शादीशुदा होने और दोनों युवकों के उससे प्रेम संबंध होने सहित कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#झांसी #सीपरीबाजार #ViralVideo #JhansiNews #BreakingNews NewsTimeAgra
Agra, Agra | Nov 28, 2026