गजेंद्र सिंह नरूका ने संभाला मांडल थानाधिकारी का पदभार, क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत
भीलवाड़ा/मांडल : महेश कुमार बिड़ला
मांडल थाना परिसर में गजेंद्र सिंह नरूका ने मांडल थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान नारायण गिरी गोस्वामी, राधे जांगिड़, महेश बिड़ला, ऋतिक लक्षकार, कुणाल राव, अरविंद राव रतन पायक सहित अन्य लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर नए थानाधिकारी का स्वागत किया तथा क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था एवं जनसहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
नव नियुक्त थानाधिकारी गजेंद्र सिंह नरूका ने आमजन के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की बात कही।