दंतेवाड़ा: किरंदुल में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत की गई स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लीनिक योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के हाट बाज़ार चौक चौराहों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज बुधवार को किरंदुल मेन मार्केट के समीप स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और 60 ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधित जांच कर दवाई दी गई।शिविर में 8 लोगों का मलेरिया जांच किया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।