बक्सर: जिले में भयमुक्त मतदान कराने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने विभिन्न इलाकों में किया एरिया डोमिनेशन
Buxar, Buxar | Oct 14, 2025 आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिले के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा एरिया डोमिनेशन किया गया। सुरक्षा बलों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को निर्भय होकर मतदान करने की अपील किया।