बक्सर: यूपी के भरौली में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बक्सर के निजी शिक्षक की मौत
Buxar, Buxar | Oct 14, 2025 यूपी के बलिया जनपद के भरौली में एक दर्दनाक हादसे में बक्सर के जाने-माने शिक्षक मनीष सिंह की मौत हो गई। स्कूल से लौटने के दौरान उनके ऊपर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रोज की तरह वे विद्यालय में पढ़ाने के बाद छुट्टी के समय स्कूल से बाहर अपनी बाइक से निकल रहे थे, तभी हादसा हुआ।