बक्सर: सिंबल लेकर पहली बार बक्सर पहुंचे पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जीत का किया दावा
Buxar, Buxar | Oct 14, 2025 एनडीए गठबंधन से जदयू उम्मीदवार के रूप में सिंबल मिलने के बाद बिहार के पुर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला बक्सर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए संतोष कुमार निराला का अभिनंदन किया। इस दौरान निराला ने शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।