कुटुंबा: सीएसपी संचालक से लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, 62,140 रुपये, लैपटॉप, कट्टा व दो कारतूस बरामद
कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी मोड़ के पास शुक्रवार को सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर हुई लूट का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में माली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी गोलू कुमार गिरी, एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के धुजा गांव निवासी कुणाल कुमार तथा ओबरा थाना