लाडनूं: लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने किया हरियाणा का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Ladnu, Nagaur | Oct 1, 2024 लाडनूं विधायक मुकेश भाकर आज मंगलवार को हरियाणा के दौरे पर रहे। इस दौरान हरियाणा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं विधायक मुकेश भाकर का वहां का स्थानीय लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। इसके साथ ही हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में लाडनूं विधायक ने जनसभाएं भी की।