लाडनूं: बाकलिया गांव के निकट बुधवार को मिले युवक के शव के मामले में आज दिन भर मृतक के परिजनों और प्रशासन के बीच चला गतिरोध
Ladnu, Nagaur | Sep 26, 2024 लाडनूं के बाकलिया गांव के पास बुधवार को ओमप्रकाश नामक युवक के शव मिलने के मामलें को लेकर गुरुवार को दिन भर प्रशासन व परिजनों के बीच गतिरोध चला रहा। ऐसें में करीब पांच बजे पोस्टमार्टम को लेकर सहमति हुई। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। यहा पर विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन एसडीएम मिथिलेश कुमार को भी सौंपा।