लाडनूं: बाकलिया गांव के पास मिले युवक के शव के मामले में 2 दिन से चल रहा धरना लाडनूं विधायक की मौजूदगी में हुआ समाप्त
Ladnu, Nagaur | Sep 27, 2024 लाडनूं के बाकलिया गांव के निकट दो दिन पूर्व मिले ओमप्रकाश सारण के शव के मामले मे चल रहा धरना आज शुक्रवार को लाडनूं विधायक मुकेश भाकर की मौजूदगी मे समाप्त करवाया गया।वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और इस मामले मे जांच कर आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की।इसके बाद हुई विधायक मुकेश भाकर,मृतक के परिजनो व प्रशासन के बीच वार्ता सफल हुई और धरना समाप्त हुआ