लाडनूं: लाडनूं में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची
Ladnu, Nagaur | Sep 30, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लाडनूं उपजिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। वहीं मृतक की पहचान चुई निवासी मिंडाराम वाल्मीकि के रुप में हुई। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।