लाडनूं: दुजार के निकट युवक का शव मिला, शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
Ladnu, Nagaur | Sep 25, 2024 लाडनूं के दुजार के निकट सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुटें। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान बाकलिया निवासी ओमप्रकाश सारण के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।