गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में घरेलू LPG गैस की कमी नहीं, कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, लगातार निगरानी जारी
गया समाहरणालय में आपदा एडीएम और विधि व्यवस्था एडीएम के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किया गया।शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि गया में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिले के सभी गैस एजेंसियों के पास लाखों सिलेंडर स्टॉक में हैं और नियमित होम डिलीवरी जारी है।कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग और अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।