धौलपुर: मिडवे होटल के पास बेकाबू होकर केले से भरा ट्रक पलटा, चालक की हुई मौत व दो अन्य घायल
शुक्रवार देर रात निहालगंज थाना क्षेत्र के मिडवे के पास एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन घायलों को लेकर आगरा चले गए। जहां इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर ने दम तोड़ दिया। जिसके शव को शनिवार जिला अस्पताल लाया गया। ट्रक ड्राइवर मध्य प्रदेश से हापुड़ जा रहा।