🚨 350 पेटी शराब पकड़ी गई, लेकिन बड़े चेहरे अब भी पर्दे के पीछे क्यों?
छतरपुर में ओरछा रोड पुलिस ने करीब 300–350 पेटी शराब पकड़ी, लेकिन सवाल है कि यह शराब किसकी थी और कहां सप्लाई होनी थी?
सूत्रों के अनुसार शराब का संबंध भगवा के ठेकेदार रमेश राय से होने और महेवा या लुगासी तक सप्लाई की चर्चा है। वहीं दो ठेकेदारों के बीच कथित मिलीभगत और 5 लाख रुपये की सेटिंग के आरोप भी सामने आ रहे हैं।
सीधा सवाल आबकारी विभाग और पुलिस से है—
- शराब की असली मालिकाना हक किसका है?
- कथित 5 लाख की सेटिंग की जांच कब होगी?
- क्या कार्रवाई सिर्फ ड्राइवर और छोटी मछलियों तक सीमित रहेगी?
- बड़े ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
कलेक्टर और एसपी साहब! बारकोड, स्टॉक रजिस्टर और दस्तावेज सामने हैं। फिर जांच बड़े नामों तक पहुंचने में देरी क्यों?
पुलिस ने पेटियां पकड़ लीं, अब देखना यह है कि क्या बड़े मगरमच्छ भी कानून के शिकंजे में आएंगे या मामला सिर्फ कागजों में सिमटकर रह जाएगा?
जनता को कार्रवाई की फोटो नहीं, पूरे शराब नेटवर्क का पर्दाफाश चाहिए! 🚨
नोट: ठेकेदारों की भूमिका और कथित लेनदेन संबंधी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।