कसडोल: नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी माज़दा पलटी, 27 लोग घायल, सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ हादसा
गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी माज़दा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई हादसे में वाहन सवार 27 श्रद्धालु घायल हुए हैं दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है