मांडर: छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का ज्ञापन, 13 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी
Mandar, Ranchi | Apr 8, 2026 एनएसयूआई के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने बुधवार दोपहर दो बजे रांची विश्वविद्यालय प्रशासन को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने सत्र में देरी, परीक्षा-परिणाम में विलंब, डिग्री त्रुटियों और डिजिटल सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे उठाए। प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 13 अप्रैल से उग्र आंदोलन किया जाएगा...