भादरा: हरियाणा में सिद्धमुख नहर टूटने से भादरा क्षेत्र की रासलाना वितरिका की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई
क्षेत्र के सिधमुख नहर सिंचाई परियोजना की मुख्य फीडर सिधमुख फीडर में हरियाणा क्षेत्र में कटाव आने के चलते सिद्धमुख नहर सिंचाई की रासलाना वितरिका क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धमुख फीडर से 300 क्यूसेक पानी का भादरा क्षेत्र की नहरों के लिए प्रवाह हो रहा था कि शुक्रवार को गांव कालीरावण के पास नहर टूट गई।