शिवपुरी: सिरसौद पुलिस ने एक युवक को अवैध बंदूक के साथ पकड़ा
थाना सिरसौद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 315 बोर की देशी बंदूक और एक जिंदा राउंड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी सुनील रावत (28) निवासी रातिकिरार को खौरघार-रौनाखेड़ी रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया। जब्त हथियार की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया,