चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में विभिन्न विभागों के 527 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिले में कुल 597 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दक, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और जिला कलेक्टर मौजूदरहे।