मेहगांव: नाबालिग किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को बरासो पुलिस ने गिरफ्तार किया
Mehgaon, Bhind | Feb 4, 2025 23 जनवरी को सूचनाकर्ता ने नाबालिक किशोरी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट की।जिस पर बरासो पुलिस ने 3 फरवरी को अपह्रता को दिल्ली से दस्तयाब कर पूछताछ की।जिसमें आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना बताया गया।जिस पर पोक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा कर 4 फरवरी को 1बजे पुलिस ने आरोपी को गोपालपुरा चौराहा से गिरफ्तार किया।