मंझनपुर: सिंगापुर भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, दानापुर के छह युवकों से ₹5.20 लाख लेकर एजेंट फरार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी बुधराम पुत्र संतलाल ने सिंगापुर में सात वर्षों तक काम करने के बाद जैसे ही अपने घर वापसी की, गांव के कुछ युवकों ने उससे विदेश भेजवाने की मदद मांगी। बुधराम ने उन्हें पश्चिम बंगाल के बप्पीदास नामक एजेंट का मोबाइल नंबर दे दिया, जिसने कभी उसे भी सिंगापुर भेजा था। इस मामले में एसपी से शिकायत की गई है।