मंझनपुर: बक्शीपार में दलित महिला के साथ दबंग ने की मारपीट, जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सीपार से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दलित महिला के साथ गांव के दबंग ने न केवल अभद्रता की, बल्कि जातिसूचक शब्दों से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता विमला देवी पत्नी किशोरी लाल ने रविवार को समय 1 बजे पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।