मंझनपुर: गाली देकर कौशाम्बी की साख पर हमला, देवखरपुर के युवक का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, पुलिस ने शुरू की जांच
सोशल मीडिया पर अपनी धौंस जमाने और दिखावे के चक्कर में एक युवक ने जिले की छवि को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह खुलेआम कौशाम्बी जिले के नाम पर गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। गाली-गलौज भरा यह वीडियो अंकित मौर्या कुमार नाम के युवक द्वारा अपलोड किया गया