मंझनपुर: जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, कई घायल, चार लोगों को मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
कोखराज थाना के केसव्वापुर गाँव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में रविवार दोपहर जमकर लाठी डंडे चले हैं।इस घटना में कई लोग घायल हुए थे जिनमें से चार लोगों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है जहां दोपहर को उनकी हालत में सुधार बताया गया है।समर बहादुर और राम लोटन दूसरे पक्ष से रमाकांत व मुन्ना विश्वकर्मा को मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।