मंझनपुर: सल्लहा कांड में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले के 2 आरोपी हथियारों के साथ गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कौशाम्बी जिले के करारी थाना पुलिस ने ग्राम सल्लहा में हुए सनसनीखेज हमले के दो वांछित आरोपियों को दबोच लिया है। ये वही आरोपी हैं जिन्होंने महिला और उसके बेटों पर लाठी, डंडा, सरिया व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने दोनों को खोजवापुर रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।