मुरैना: भीषण गर्मी में बिजली संकट से परेशान छोटी लालौर के ग्रामीण पहुंचे बड़ोखर बिजली घर, किया प्रदर्शन
Morena, Morena | May 27, 2026 मुरैना में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा है। दो दिनों से बिजली गुल होने से परेशान ग्रामीण अब सड़कों पर उतर आए। वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटी लालौर के ग्रामीण बीती रात बड़ोखर बिजली घर पहुंचे जहां धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।