पटियाली: पटियाली कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस, तीन शिकायतों में से दो का मौके पर हुआ निस्तारण
पटियाली कोतवाली में शनिवार को तहसीलदार पटियाली की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। समाधान दिवस में कुल 3 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायत के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह, पुलिस स्टाफ, राजस्व कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।