🚨 मानवीय अपील: #उतरौला के आसाम रोड चौराहे पर पत्नी और मासूम बच्चे को छोड़कर पति के चले जाने का आरोप
📍 स्थान – आसाम रोड चौराहा, उतरौला (बलरामपुर)
उतरौला के आसाम रोड चौराहे पर पुलिस बूथ के पीछे एक महिला अपने बच्चे के साथ मौजूद है। महिला अपना नाम अनीता यादव और पति का नाम अनिल यादव बता रही है।
महिला के मुताबिक, उसका पति कुछ देर पहले उसे और बच्चे को यहां छोड़कर चला गया। महिला ने अपनी ससुराल का पता ग्राम परसोयां सदानंद, जनपद सिद्धार्थनगर और मायका भानपुर, जनपद सिद्धार्थनगर बताया है।
🙏 आप सभी से अपील है कि यदि कोई इस महिला को पहचानता हो या इनके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया इनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में मदद करें।
महिला और बच्चे को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने के लिए सहयोग करें।
📢 इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि महिला के परिजनों तक सूचना पहुंच सके।
नोट: महिला द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर यह सूचना साझा की जा रही है।
Balrampur, Balrampur | Nov 20, 2026