जगदलपुर: पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का किया गया आवंटन
पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में आज लाटरी पद्धति से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों का आबांटन किया गया। नगरपालिक निगम जगदलपुर अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के घटक एएचपी अंतर्गत धरमपुरा (208 यूनिट) एवं हाटकचोरा (58 यूनिट) में निर्मित आवासीय परिसर में आवंटन हेतु किराए में निवासरत परिवारों से आवेदन मंगाए गए थे।