जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक मिलेगी हाफ रेट बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशाध्यक्ष किरण देव को दिया श्रेय
छत्तीसगढ़ में बीते कई महीनों से चल रहे बिजली दर को लेकर विवाद पर अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विराम लगा दिया है। प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक बिजली हाफ रेट में उपलब्ध कराई जाएगी।इस निर्णय से आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।